दिल्ली का प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास  | प्राचीनकाल में दिल्ली |  दिल्ली का मध्यकालीन इतिहास | दिल्ली के मुस्लिम वंश



1. महाभारत के अनुसार‚ दिल्ली का प्राचीन नाम क्या था?

(1) इन्द्रप्रस्थ (2) कौशाम्बी

(3) पाण्डवनगर (4) ढिल्लिका

Ans: (1)

2. वर्ष 1955 में किस ऐतिहासिक स्थल के दक्षिण-पूर्वी भाग में खुदाई के दौरान महाभारतकालीन वस्तुओं के साक्ष्य मिले हैं?

(1) कुतुबमीनार (2) पुराना किला

(3) लालकिला (4) आदिलशाह का किला

Ans: (2)

3. दिल्ली के प्रचलित नामों में सम्मिलित नहीं है

(1) योगिनीपुरा (2) ढिल्लिका

(3) दाइदाला (4) दिलाइना

Ans: (4)

4. प्राचीनकाल में दिल्ली को निम्न में से किस नाम से जाना जाता था?

(1) ढिल्लिका (2) योगिनीपुरा

(3) इन्द्रप्रस्थ (4) ये सभी

Ans: (4)

5. निम्न में से किस स्थापत्य को महाभारत-कालीन स्थापत्य का अवशेष माना जाता है?

(1) महरौली का स्मारक

(2) भैरो मन्दिर

(3) कालकाजी का प्राचीन मन्दिर

(4) उपरोक्त सभी

Ans: (2)

6. दिल्ली के राजवंशों का विवरण प्रदान करने वाली कृति ‘राजावली’ किस भाषा से सम्बन्धित है?

(1) संस्कृत (2) काँगड़ी (3) प्राकृत (4) अपभं्रश

Ans: (2)

7. निम्न में से किस स्थान के उत्खनन से प्राप्त प्रमाण मौर्यकाल में दिल्ली के अस्तित्व को स्पष्ट करते हैं?

(1) श्रीनिवासपुरी (2) महरौली

(3) कालकाजी (4) शाहजहाँनाबाद

Ans: (1)

8. दिल्ली का लौह स्तम्भ निम्न में से किस शासक ने स्थापित किया था?

(1) चन्द्रगुप्त मौर्य (2) चन्द्रगुप्त प्रथम

(3) चन्द्रगुप्त द्वितीय (4) समुद्रगुप्त

Ans: (3)

9. दिल्ली के लौह स्तम्भ पर चन्द्रगुप्त द्वितीय का नाम निम्न में से क्या अंकित है?

(1) चन्द्रगुप्त (2) विक्रमादित्य

(3) शिलादित्य (4) इनमें से कोई नहीं

Ans: (2)

10. किस प्रशासक ने इन्द्रप्रस्थ का नाम ‘दिल्लू’ किया था?

(1) स्वरूप दत्त (2) विश्व दत्त

(3) नारायण दत्त (4) मयूर दत्त

Ans: (1)

11. दिल्ली नगर विधिवत्‌ रूप से पहली बार कब बसा?

(1) 736 ई. में

(2) 750 ई. में

(3) 1000 ई. में

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: (1)

12. किस राजवंश ने सर्वप्रथम दिल्ली को विधिवत्‌ बसाया था?

(1) मयूर वंश (2) गौतम वंश

(3) तोमर वंश (4) वर्द्धन वंश

Ans: (3)

13. निम्न में से किन ऐतिहासिक दोतों में ढिल्लिका का विवरण मिलता है?

(1) टॉलमी के भूगोल

(2) तारीख-ए-फरिश्ता

(3) ‘a’ और ‘b’ दोनों

(4) उपरोक्त में से कोई नहंीं

Ans: (2)

14. अनंगपाल II द्वारा बनवाया गया किला किस नाम से जाना जाता था?

(1) लालकोट (2) लालकिला

(3) राय पिथौरागढ़ (4) ये सभी

Ans: (1)

15. दिल्ली मे तोमर वंश का अन्तिम शासक कौन था?

(1) अनंतपाल II (2) अनंतपाल III

(3) अनंगपाल II (4) अनंगपाल III

Ans: (4)

16. दिल्ली में प्रसिद्ध राय पिथौरागढ़ का निर्माण निम्न में से किसने करवाया?

(1) पृथ्वीराज चौहान (2) अर्णोराज द्वितीय

(3) अनंगपाल प्रथम (4) अनंगपाल द्वितीय

Ans: (1)

17. कुतुबमीनार का निर्माण किस शासक ने आरम्भ करवाया था?

(1) मोहम्मद गौरी

(2) कुतुबुद्‌दीन ऐबक

(3) इल्तुतमिश

(4) गयासुद्‌दीन तुगलक

Ans: (2)

18. भारत की पहली मस्जिद कुव्वत-उल- इस्लाम निम्न में से कहाँ स्थित है?

(1) दिल्ली (2) आगरा

(3) अजमेर (4) पानीपत

Ans: (1)

19. निम्नलिखित शासकों में से किस शासक ने सर्वप्रथम दिल्ली को राजधानी बनाया था?

(1) कुतुबुद्‌दीन ऐबक

(2) फिरोज तुगलक

(3) इल्तुतमिश

(4) अलाउद्‌दीन खिलजी

Ans: (3)

20. किस वर्ष इल्तुतमिश ने आगरा से दिल्ली को अपनी सल्तनत की राजधानी बनाया?

(1) 1191 ई. (2) 1192 ई.

(3) 1229 ई. (4) 1178 ई.

Ans: (3)

21. कुतुबमीनार का निर्माण किसने पूर्ण करवाया?

(1) कुतुबुद्‌दीन ऐबक

(2) इल्तुतमिश

(3) बलबन

(4) अलाउद्‌दीन खिलजी

Ans: (2)

22. दिल्ली सल्तनत के किस शासक ने ‘रक्त और तलवार’ की नीति अपनाई?

(1) इल्तुतमिश

(2) बलबन

(3) इब्राहिम लोदी

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: (2)

23. कुतुबमीनार के प्रवेश द्वार के रूप में अलाई दरवाजा का निर्माण किस शासक ने करवाया?

(1) फिरोजशाह तुगलक

(2) मोहम्मद-बिन-तुगलक

(3) बलबन

(4) अलाउद्‌दीन खिलजी

Ans: (4)

24. दिल्ली सल्तनत के किस प्रथम शासक ने स्वयं को ‘खलीफा’ घोषित किया था?

(1) अलाउद्‌दीन खिलजी

(2) गयासुद्‌दीन तुगलग

(3) मोहम्मद-बिन-तुगलक

(4) मुबारक शाह खिलजी

Ans: (4)

25. ‘तुगलकाबाद’ नामक शहर का निर्माण किस तुगलक शासक ने किया था?

(1) गयासुद्‌दीन तुगलक

(2) मोहम्मद-बिन-तुगलक

(3) फिरोजशाह तुगलक

(4) नसिरुद्‌दीन तुगलक

Ans: (1)

26. किस शासक ने ‘जहाँपनाह’ शहर की स्थापना की थी?

(1) फिरोजशाह तुगलक

(2) मुहम्मद-बिन-तुगलक

(3) अलाउद्‌दीन खिलजी

(4) कुतुबुद्‌दीन ऐबक

Ans: (2)

27. निम्न में से किस शासक ने निर्धनों की सहायता के लिए ‘दीवान-ए-खैरात’ तथा दासों के संरक्षण हेतु ‘दीवान-ए-बन्दगान’ नामक विभाग की स्थापना की थी?

(1) अलाउद्‌दीन खिलजी

(2) इल्तुतमिश

(3) फिरोजशाह तुगलक

(4) सिकन्दर लोदी

Ans: (3)

28. दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान को ‘दिल्ली सल्तनत का अकबर’ कहा गया है?

(1) अलाउद्‌दीन खिलजी

(2) मुहम्मद-बिन-तुगलक

(3) फिरोजशाह तुगलक

(4) सिकन्दर लोदी

Ans: (3)

29. तैमूर ने किस शासक के शासनकाल में दिल्ली में हमला किया था?

(1) नसिरुद्‌दीन (2) शेरशाह

(3) बलबन (4) आरामशाह

Ans: (1)

30. सिकन्दर लोदी ने दिल्ली सल्तनत की राजधानी दिल्ली से आगरा कब स्थानान्तरित की?

(1) 1506 ई. (2) 1510 ई.

(3) 1508 ई. (4) 1526 ई.

Ans: (1)

31. किसने आगरा को दिल्ली की जगह नई राजधानी बनाया तथा सिकन्दराबाद नामक नया शहर बसाया?

(1) बहलोल लोदी

(2) सिकन्दर लोदी

(3) इब्राहिम लोदी

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: (2)

32. शेरशाह ने किस मुगल शासक को पराजित कर दिल्ली की सत्ता को हासिल किया?

(1) बाबर (2) हुमायूँ

(3) अकबर (4) औरंगजेब

Ans: (2)

33. किस शासक ने दिल्ली में रोहतासगढ़ का किला बनवाया‚ जो ‘पुराना किला’ के नाम से प्रसिद्ध है?

(1) अकबर (2) बाबर

(3) हुमायूँ (4) शेरशाह

Ans: (4)

34. मुगल राजधानी आगरा से दिल्ली किसने स्थानान्तरित की?

(1) अकबर (2) जहाँगीर

(3) शाहजहाँ (4) औरंगजेब

Ans: (3)

35. दिल्ली में ‘लालकिला’ तथा ‘जामा मस्जिद’ का निर्माण किसने करवाया?

(1) अकबर (2) जहाँगीर

(3) शाहजहाँ (4) औरंगजेब

Ans: (3)

36. किस मुगल शासक के शासनकाल में दिल्ली की संधि हुई?

(1) बहादुरशाह प्रथम (2) फर्रूखशियर

(3) मुहम्मदशाह (4) शाहआलम

Ans: (2)

37. किस मुगलशासक के शासनकाल में अंग्रेजों ने दिल्ली पर अधिकार किया?

(1) मुहम्मदशाह

(2) शाहआलम

(3) बहादुरशाह प्रथम

(4) फर्रूखशियर

Ans: (2)

38. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(1) कुतुबमीनार — कुतुबुद्‌दीन ऐबक

(2) तुगलकाबाद — गयासुद्‌दीन तुगलक

(3) दीनपनाह — अकबर

(4) जहाँपनाह — मोहम्मद-बिन-तुगलक

Ans: (3)

39. सुमेलित कीजिए सूची I (प्रमुख वंश) सूची II (दिल्ली में कार्यकाल)

A. गुलाम वंश 1. 1206-1290 ई.

B. खिलजी वंश 2. 1290-1320 ई.

C. तुगलक वंश 3. 1320-1414 ई.

D. सैय्यद वंश 4. 1414-1451 ई. कूट A B C D

(1) 1 2 3 4

(2) 2 1 3 4

(3) 3 4 2 1

(4) 4 3 2 1

Ans: (1)