Class 10 – सामाजिक विज्ञान

इतिहास

Ch-1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय

 

 Hindi Medium

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 

बहुविकल्पी प्रश्न दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चुनाव करें:

 

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से उस फ्रांसीसी कलाकार को पहचानें, जिसने चार चित्रों की एक श्रृंखला बनाई, जिसमें उसने अपने सपनों का एक संसार रचा था।

[CBSE 2013(D)] 

(क) कितागेवा उतामेरो

(ख) रिचर्ड एम. हो 

(ग) वाल्तेयर

(घ) फ्रेड्रिक सॉरयू 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 2. फ्रेड्रिक सॉरयू का विषय क्या था? 

(क) लोकतंत्र

(ख) समाजवाद 

(ग) पूंजीवाद

(घ) ऊपर में से कोई नहीं। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 3. नेपोलियन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

(CBSE March 2011) 

(क) उसने नेपोलियन संहिता की शुरुआत की थी। 

(ख) उसने फ्रांस में लोकतंत्र को बढ़ावा दिया था। 

(ग) उसने प्रशासनिक प्रणाली को अधिक तर्कसंगत और सक्षम बनाया।

(घ) नेपोलियन संहिता को फ्रांसीसी नियंत्रण के अधीन क्षेत्रों में भी लागू किया गया। 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 4. संहिता ने फ्रांस में कानून के समक्ष बराबरी का अधिकार प्रदान किया। 

(क) नेपोलियन

(ख) जॉलवेराइन 

(ग) उदारवादी

(घ) रूढ़िवादी 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 5. यूरोप में राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में ............ के साथ हुई। 

(क) फ्रांसीसी क्रांति

(ख) वियना संधि 

(ग) कुस्तुनतुनिया की संधि

(घ) फ्रांसीसी-प्रशा युद्ध 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 6. पोलैंड के रूसी कब्जे के बाद ............ भाषा को स्कूलों से बलपूर्वक हटा कर रूसी को हर जगह जबरन लादा गया। 

(क) पोलिश

(ख) फ्रेंच 

(ग) जर्मन

(घ) अंग्रेज़ी 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सा फ्रांस पर 1848 के किसानों के विद्रोह का प्रभाव था ? 

(i) नेशनल असेंबली ने गणतंत्र की घोषणा की। 

(ii) असेंबली ने 21 वर्ष के सभी व्यस्क पुरुषों को मताधिकार प्रदान किया। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (ii) दोनों

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 8. उस घटना का नाम बताएँ, जिसने पूरे यूरोप के शिक्षित अभिजात वर्ग में राष्ट्रीय भावनाओं का संचार किया था। 

(क) फ्रांसीसी क्रांति

(ख) यूनान का स्वतंत्रता संग्राम । 

(ग) इटली का एकीकरण

(घ) जर्मनी का एकीकरण 

उत्तर- (ख) 



प्रश्न 9. फ्रांसीसी क्रांति के बाद राजनीतिक और संवैधानिक परिवर्तनों के कारण प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकलकर में हस्तांरित हो गई। 

(क) लोगों की परिषद्

(ख) फ्रांसीसी नागरिकों के समूह 

(ग) लोकतंत्र

(घ) संघीय सरकार 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 10. ............ मानते थे कि राज्य और समाज की स्थापित पारंपरिक संस्थाएँ; जैसे-राजतंत्र, चर्च, सामाजिक ऊँच नीच, संपत्ति और परिवार को बनाए रखना चाहिए। 

(क) उदारवादी राष्ट्रवादी

(ख) रूढ़िवादी 

(ग) उदारवादी क्रांतिकारी

(घ) साम्राज्यवादी

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 11. यह एक कलात्मक, साहित्यिक और बौद्धिक आंदोलन था, 18वीं शती में, यूरोप में एक खास प्रकार की राष्ट्रवादी भावनाओं का विकास करना चाहता था। 

(क) उदारवाद

(ख) रूमानीवाद 

(ग) रूढ़िवाद

(घ) साम्राज्यवाद 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 12. 18 मई, 1848 को प्रशा के ............ ने संसद के अधीन रहकर राजतंत्र का अध्यक्ष बनना अस्वीकार कर दिया था। 

(क) फ्रेडरीख विल्हेम चतुर्थ

(ख) विलियम I 

(ग) कावूर

(घ) विक्टर इमेनुएल I 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 13. ....................... बाल्कान के निवासी थे। 

(क) वेल्श

(ख) स्कॉट 

(ग) आयरिश

(घ) स्लाव

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 14. 18 मई, 1848 को फ्रेंकफर्ट संसद ने सेंट पॉल चर्च में ............ राष्ट्र के लिए  ............... का प्रारूप तैयार किया, जिसकी अध्यक्षता एक ऐसे राजा को करनी थी, जिसे संसद के अधीन रहना था। 

(क) ग्रीक संधि

(ख) जर्मन संविधान 

(ग) यूनान संविधान

(घ) जर्मन संधि 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 15. 1801 में ........... को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया। 

(क) आयरलैंड

(ख) स्कॉटलैंड 

(ग) इटली

(घ) फ्रांस

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 16. ............ और ............ नए ब्रिटेन के प्रतीक चिहन थे। 

(क) तिरंगा और लाल टोपी

(ख) लाल टोपी और तलवार 

(ग) ब्रितानी झंडा और राष्ट्रीय गान

(घ) तलवार और ब्रितानी झंडा 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 17. 1815 के यूरोपीय रूढ़िवाद शासन के संबंध में से कौन-सा सत्य है ?

(i) वे विश्वास करते थे कि आधुनिकीकरण, राजतंत्र जैसी पारंपरिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में सक्षम था। 

(ii) वे प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थक थे। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) न (i) और न (ii)

(घ) (i) और (ii) दोनों 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 18. 1848 की फ्रैंकफर्ट संसद के संदर्भ में कौन-सा गलत है ?

(i) निर्वाचित सदस्यों ने एक संविधान का प्रारूप तैयार किया, जिसमें जर्मन राष्ट्र की अध्यक्षता एक ऐसे राजा को सौंपी गई, जिसे संसद के अधीन रहना था। 

(ii) फ्रेडरीख विल्हेम-IV ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) न (i) और न (ii)

(घ) (i) और (ii) दोनों 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 19. फ्रांसीसी क्रांति और राष्ट्र के विचार के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

(i) फ्रांसीसी क्रांति से जो राजनीतिक और संवैधानिक बदलाव हुए, उनसे प्रभुसत्ता राजतंत्र से निकलकर फ्रांसीसी नागरिकों के समूह में हस्तांरित हो गई। 

(ii) क्रांति ने घोषणा की कि अब लोगों द्वारा राष्ट्र का गठन होगा और वे ही उसकी नियति तय करेंगे। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) न (i) और न (ii)

(घ) (i) और (ii) दोनों 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 20. 1815 की वियना सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की ?

(क) ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख 

(ख) जर्मनी के चांसलर ड्यूक मैटरनिख

(ग) ऑस्ट्रेलिया के चांसलर ड्यूक मैटरनिख 

(घ) फ्रांस के चांसलर ड्यूक मैटरनिख 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 21. निम्नलिखित में से किस गुप्त संगठन की स्थापना ज्युसेपी मेसिनी ने की और कहाँ की? 

(i) मार्सेई में यंग इटली                  (ii) बर्न में यंग यूरोप 

(iii) इंग्लैंड में यंग यूरोप                (iv) रोम में यंग इटली 

(क) केवल (i) और (ii)

(ख) केवल (ii) और (iii) 

(ग) केवल (iii) और (iv)

(घ) ऊपरी सभी 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 22. "जब फ्रांस छींकता है, तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।" यह शब्द किसने कहे थे ?

(CBSE March 2020 (O)] 

(क) मैटरनिख

(ख) लेनिन 

(ग) नेपोलियन

(घ) विलियम-I 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 23. एकीकरण के बाद जर्मन का सम्राट किसे घोषित किया गया ? 

(क) प्रशा का राजा-विलियम-I

(ख) रूस का राजा-विलियम-I 

(ग) ऑटो वॉन बिस्मार्क का मुख्यमंत्री 

(घ) लेनिन 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 24. 19वीं शती के मध्य के दौरान, इटली ............ राज्यों में विभाजित हो गया था। 

(क) पाँच

(ख) छह 

(ग) सात

(घ) आठ 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 25. निम्नलिखित में से किस राज्य पर इतालवी राजघराने का शासन था ? 

(क) सार्डिनिया पीडमाण्ट

(ख) पेपल राज्य 

(ग) वेनेशिया

(घ) टस्कनी 

उत्तर- (क)

 

प्रश्न 26. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का नेतृत्व ................ द्वारा किया गया था। 

(क) सार्डिनिया पीडमाण्ट

(ख) पेपल राज्य 

(ग) वेनेशिया

(घ) टस्कनी 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 27. इंग्लैंड और ................ के बीच एक्ट ऑफ यूनियन से यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन का गठन हुआ। 

(क) रूस

(ख) फ्रांस 

(ग) स्कॉटलैंड

(घ) प्रशा 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 28. ................ एक नारी रूपक थी, जिसने जन-राष्ट्र के विचार को रेखांकित किया। 

(क) जर्मेनिया

(ख) मारीआन 

(ग) भारत माता

(घ) ऊपर में से कोई नहीं 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 29. 1871 के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का स्रोत ................ क्षेत्र कहलाता था। 

(क) प्रशा

(ख) रूस 

(ग) बाल्कान

(घ) इंग्लैंड 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 30. 19वीं शताब्दी में ................ एक ताकत के रूप में उभरा, जिसने यूरोप में राजनैतिक तथा भौतिक विश्व में आमूल परिवर्तन कर दिए थे।

(क) राष्ट्र-राज्यों का आविर्भाव

(ख) बहु-राष्ट्रीय राजवंश साम्राज्य 

(ग) क्षेत्रीय राज्य

(घ) पूर्ण राजतंत्र 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 31. रूढ़िवादी ................ की स्थापना और सुरक्षा में विश्वास नहीं करते थे।

(क) राजतंत्र

(ख) लोकतंत्र 

(ग) राज्य और समाज के पारंपरिक संस्थान 

(घ) सामाजिक पदानुसार व्यवस्था 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 32. निम्नलिखित में से किसे ड्यूक मैटरनिख ने 'हमारी सामाजिक व्यवस्था का सबसे खतरनाक दुश्मन' बताया था ?

(क) लुईस फिलिप

(ख) कैशेल कुर्पिस्की 

(ग) ज्युसेपी मेत्सिनी

(घ) योहान गॉटफ्रीड 

उत्तर- (ग)

 

प्रश्न 33. निम्नलिखित में से किस संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी ?

(क) 1815 की वियना संधि

(ख) कुस्तुनतुनिया की संधि 

(ग) सार्डिनिया पीडमाण्ट की डिप्लोमेटिक संधि 

(घ) ऊपर में से कोई नहीं। 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 34. निम्नलिखित में से कौन-सा इटली का नेता, न तो क्रांतिकारी था और न ही जनतंत्र में विश्वास करने वाला था ?

(क) मेत्सिनी

(ख) कावूर 

(ग) गैरीबाल्डी

(घ) विक्टर इमेनुएल-II 

उत्तर- (ख)

 

प्रश्न 35. फ्रांसीसी क्रांति में ‘पितृभूमि’ और 'नागरिक' जैसे विचारों का क्या अर्थ है?

(क) मातृभूमि और बच्चे

(ख) पितृभूमि और नागरिक 

(ग) समुदाय और नागरिक

(घ) राज्य और समुदाय 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 36. ................ को नापने के लिए मापने की इकाई ऐले (Elle) का प्रयोग किया जाता है। 

(क) कपड़ा

(ख) धागा 

(ग) भूमि

(घ) ऊँचाई 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 37. प्रशा के जॉलवेराइन का प्रमुख कार्य क्या था ?

(क) आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगाना 

(ख) शुल्क अवरोधों को समाप्त करना 

(ग) सीमा-शुल्क कम करना

(घ) व्यापार के लिए नए नियम बनाना 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 38. निम्नलिखित में से किसे एकीकृत इटली का प्रथम शासक घोषित किया गया था ? 

(क) किंग जॉर्ज-II

(ख) कैसर विलियम-IV 

(ग) निकोलस-I

(घ) विक्टर इमेनुएल-II 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 39. 19वीं शताब्दी में यूरोप के लोगों के लिए दिए गए बिंदुओं में से कौन-सा शब्द उदार राष्ट्रवाद को परिभाषित नहीं करता है ?

(क) कानून के समक्ष व्यक्ति और समानता की स्वतंत्रता 

(ख) सरकार की सहमति से (ग) निरंकुशता और लिपिक विशेषाधिकारों का अंत

(घ) सरकार ने निजी संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन करने का अधिकार दिया।

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 40. जर्मनी को एकजुट करने में किसने अहम भूमिका निभाई ?

(क) फ्रेडरीख विल्हेम-IV

(ख) ऑटो वॉन बिस्मार्क 

(ग) मैटरनिख

(घ) कैसर विलियम-I 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 41. यूरोप के उदारवादी-राष्ट्रवादियों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है? 

(क) यह कानून के समक्ष लोगों के लिए स्वतंत्रता और सबके लिए समानता के लिए प्रतिबद्ध था। (ख) यह एक ऐसी सरकार पर जोर देता था, जो सहमति से बनी हो। 

(ग) यह सार्वभौमिक मताधिकारकासमर्थन करता था और निजी संपत्ति के अधिकारको अस्वीकार करता था। 

(घ) यह बाजारों की मुक्ति और चीज़ों तथा पूँजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रणों को खत्म करने के पक्ष में था। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 42. यूरोप में रूमानी कल्पना और राष्ट्रीय भावना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

(क) यह एक सांस्कृतिक आंदोलन था,जो एक खास तरह की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था। 

(ख) आम तौर पर रूमानी कलाकारों और कवियों ने विज्ञान के महिमामंडन और तर्क-वितर्क की आलोचना नहीं की। 

(ग) उसने भावनाओं और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर दिया।

(घ) इसका प्रयास था कि एक मासा-सामूहिक विरासत की भावना पैदा की जाए। 

उत्तर- (ख)

 

प्रश्न 43. निम्नलिखित में से किस देश को सभ्यता का पालना के रूप में जाना जाता है ?

(क) इटली

(ख) इंग्लैंड 

(ग) फ्रांस

(घ) यूनान 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 44. निम्नलिखित में से किसने 1815 में वियतनाम के सम्मेलन की मेजबानी की थी?

(क) नीदरलैंड का शासक

(ख) ज्युसेपी मेसिनी 

(ग) ड्यूक मैटरनिख

(घ) ऑटो वॉन बिस्मार्क 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 45. 1832 की 'कुस्तुनतुनिया की संधि' के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ? 

(क) इसने तुर्की को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 

(ख) इसने यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 

(ग) इसने जर्मनी को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।

(घ) इसने फ्रांस को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी। 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 46. 19वीं सदी के प्रथम भाग में यूरोप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

(i) जनसंख्या में जबरदस्त वृद्धि हुई। 

(ii) खाने-पीने की कमी और व्यापार बेरोजगारी हो गई। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (it) दोनों

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 47. 1871 के बाद, यूरोप में राष्ट्रवादी तनाव का एक गंभीर स्रोत था -

(क) जर्मनी क्षेत्र

(ख) एशियाई क्षेत्र 

(ग) बाल्कान क्षेत्र

(घ) ऑस्ट्रिया 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 48. वोल्फ टोन और उसकी यूनाइटेड आयरिशमेन की अगुवाई में हुए असफल विद्रोह के बाद 1801 में ................ को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया था। 

(क) स्कॉटलैंड

(ख) आयरलैंड 

(ग) पोलैंड

(घ) ऑस्ट्रिया 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 49. 1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि ने ................ को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी। 

(क) ऑस्ट्रिया

(ख) इटली 

(ग) जर्मनी

(घ) यूनान 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 50. 1815 में नेपोलियन की हार के बाद यूरोपीय सरकारें ................ की भावना से प्रेरित थीं। 

(क) उदारवाद

(ख) रूढ़िवाद 

(ग) वैश्वीकरण

(घ) साम्राज्यवाद 

उत्तर- (ख)

 

प्रश्न 51. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प उन्नीसवीं सदी, यूरोप के उदारवाद राष्ट्रवाद के विचार को सबसे बेहतर प्रकट करता

(क) सामाजिक न्याय पर जोर 

(ख) राज्य की नियोजित सामाजिक, आर्थिक व्यवस्था 

(ग) व्यक्ति के लिए आजादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी

(घ) राज्य-उन्मुख राष्ट्रवाद का प्रभुत्व 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 52. निम्नलिखित में से किस नेता ने 'यंग इटली' नामक गुप्त सोसायटी का गठन किया था? 

(क) विक्टर इमेनुएल-II

(ख) ज्युसेपी मेत्सिनी 

(ग) काउंट कावूर

(घ) ज्यूसेपी गैरीबाल्डी 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 53. ऑटो वॉन बिस्मार्क को जर्मनी के एकीकरण का प्रमुख जनक क्यों समझा जाता था ? निम्नलिखित में से सही विकल्प का चुनाव करें :

(क) उसने एकीकरण की प्रक्रिया के लिए इटली और फ्रांस के साथ संधि की थी। 

(ख) उसने रूढ़िवादियों के साथ प्रशा को स्वत्व अधिकार दिया था। 

(ग) उसने सेना और नौकरशाही की मदद से राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया पूरी की।

(घ) उसने सांस्कृतिक आंदोलन के लिए उदारवादी तथा रूमानी विद्वानों को साथ लिया। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 54. वियना कांग्रेस किस वर्ष में हुई थी ? 

(क) 1815

(ख) 1845 

(ग) 1885

(घ) 1915 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 55. जालवेराइन के संबंध में कौन-सा सत्य है ?

(क) लोकतंत्र को फिर से लाने के लिए इसे स्थापित किया था। 

(ख) जर्मनी के एकीकरण के लिए इसे स्थापित किया था। 

(ग) शुल्क अवरोधों को समाप्त करने के लिए इसे स्थापित किया था।

(घ) निरंकुश शासन को समाप्त करने के लिए इसे स्थापित किया था। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 56. जर्मेनिया ................ वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनती है क्योंकि यह वीरता का प्रतीक है।

(क) बलूत

(ख) केला 

(ग) मैपल

(घ) सागवान 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 57. विक्टर इमेनुएल को ................ में ................ का राजा घोषित किया गया। 

(क) जर्मनी, 1771

(ख) इटली, 1861 

(ग) फ्रांस, 1789

(घ) इंग्लैंड, 1861 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 58. 1830 के जुलाई विद्रोह के बाद उदारवादियों द्वारा फ्रांस में संवैधानिक राजतंत्र के अध्यक्ष के रूप में ................  को स्थापित किया। 

(क) लुई फिलिप

(ख) विलियम 

(ग) बिस्मार्क

(ख) फ्रेडरीख विल्हेम IV 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 59. ................ एक प्रसिद्ध रूमानी जर्मन चिंतक था, जिसने दावा किया था कि सच्ची जर्मन संस्कृति उसके आम लोगों (das volk) में निहित थी। 

(क) योहान गॉटफ्रीड

(ख) विक्टर इमेनुएल ॥ 

(ग) विलियम।

(घ) मैटरनिख 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 60. ................ वे देश थे, जो सात वर्ष ( 1864-1870) के युद्धों में शामिल थे।

(क) ऑस्ट्रिया, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी 

(ख) यूनान, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क

(ग) इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क 

(घ) स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, डेनमार्क, फ्रांस 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 61. ................ ने 18वीं सदी में ऑस्ट्रिया और हंगरी पर शासन किया था। 

(क) ऑटोमन साम्राज्य

(ख) बूढे 

(ग) हैब्सबर्ग साम्राज्य

(घ) रूसी साम्राज्य 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 62. जनवरी 1871 में, प्रशा के शासक विलियम I को ................ हुए समारोह में जर्मन का शासक नियुक्त किया। 

(क) मयूनिख

(ख) यूनान 

(ग) वर्साय

(घ) ऑस्ट्रिया 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 63. मंत्री प्रमुख ................ , जिसने इटली के प्रदेशों को एकीकृत करने वाले आंदोलन का नेतृत्व किया, न तो एक क्रांतिकारी था और न ही जनतंत्र में विश्वास करने वाला। 

(क) कावूर

(ख) ज्युसेपे गैरीबाल्डी 

(ग) विक्टर इमेनुएल ॥

(घ) ज्युसेपे मेत्सिनी 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 64. फ्रांस की एक चतुर कूटनीतिक संधि, जिसके पीछे कावूर का हाथ था, से सार्डिनिया-पीडमॉण्ट 1859 में ................ बलों को हरा पाने में सफल रहा। 

(क) जर्मन

(ख) अंग्रेज़ 

(ग) ऑस्ट्रियाई

(घ) फ्रांसीसी 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 65. 19वीं सदी के दौरान प्रचलित राजनीतिक दर्शन, जो परंपराओं के महत्त्व पर आग्रह करता था : 

(क) जॉलवेराइन

(ख) जातिवाद 

(ग) रूढ़िवाद

(घ) उदारवाद 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 66. स्त्री-पुरुष की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक समानता की सोच के आधार पर महिलाओं के अधिकारों और हितों का बोध। इस कथन को पढ़कर सही शब्दावली का चयन करें। 

(क) रूढ़िवाद

(ख) जनमत संग्रह 

(ग) नारीवाद

(घ) मताधिकार 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 67. निम्नलिखित में से कौन-सा ऐक्ट ऑफ यूनियन 1707 का परिणाम था ?

(क) यूनाइटेड किंग्डम ऑफ आयरिश 

(ख) यूनाइटेड किंग्डम ऑफ स्कॉटलैंड 

(ग) यूनाइटेड किंग्डम ऑफ अमेरिका

(घ) यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 68. निम्नलिखित में से किस ताकत की बाल्कान प्रायद्वीप में रुचि नहीं थी?

(क) इंग्लैंड

(ख) जर्मनी 

(ग) रूस

(घ) जापान 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 69. फ्रांसीसी क्रांति के दौरान, नए कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता जैसे विचारों को व्यक्त करने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

(क) एक महिला का चित्र, जिसके एक हाथ में जलती हुई मशाल तथा दूसरे हाथ में मानवाधिकारों का घोषणा-पत्र है। 

(ख) आँखों पर पट्टी बँधी एक महिला और वह तराजू उठाए हुए है। 

(ग) सुनहरा, लाल और काला तिरंगा

(घ) उदय होते सूर्य की किरणें 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 70. ................ से जुड़कर राष्ट्रवाद 1914 में यूरोप को महाविपदा की ओर ले गया। 

(क) साम्राज्यवाद

(ख) उदारवाद 

(ग) वैश्वीकरण

(घ) औद्योगीकरण 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 71. मारीआन ................ गणराज्य का प्रतिनिधित्व करती है। 

(क) फ्रांस

(ख) इंग्लैंड 

(ग) जर्मनी

(घ) इटली 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 72. जर्मन राष्ट्र के लिए निम्नलिखित में से कौन महिला रूपक बनी ?

(क) मारीआन

(ख) जर्मेनिया 

(ग) ब्रिटेनिया

(घ) मेजिनी 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 73. 1834 में ................ की पहल पर एक शुल्क संघ ज़ॉलवेराइन स्थापित किया गया। 

(क) ऑस्ट्रिया

(ख) जर्मनी 

(ग) इटली

(घ) प्रशा 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 74. इंग्लैंड और ................ के बीच एक्ट ऑफ यूनियन से 'यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन हुआ। 

(क) आयरलैंड

(ख) स्कॉटलैंड 

(ग) इटली

(घ) फ्रांस 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 75. निम्नलिखित में से कौन-सा देश 1815 में हुए वियना सम्मेलन का हिस्सा नहीं था ? 

(क) प्रशा

(ख) ऑस्ट्रिया 

(ग) यूनान

(घ) ब्रिटेन 

उत्तर- (ग)

 

प्रश्न 76. आँखों पर पट्टी बंधी हुई और तराजू उठाए हुए महिला किस बात की प्रतीक है?

(क) शांति

(ख) समानता 

(ग) न्याय

(घ) स्वतंत्रता 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 77. 'एक्ट ऑफ यूनियन' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

(क) इस पर 1707 में हस्ताक्षर हुए। 

(ख) इस का गठन इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच हुआ। 

(ग) इसके परिणामस्वरूप 'यूनाइटेड किंग्डम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन हुआ।

(घ) इसके परिणामस्वरूप स्कॉटलैंड में लोकतंत्र की स्थापना हुई। 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 78. एक ऐसे समाज की कल्पना, जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है, ................ कहलाता है। 

(क) निरंकुशवाद

(ख) राजतंत्र 

(ग) कल्पनादर्श (यूटोपिया)

(घ) एकतंत्रवाद 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 79. एक प्रत्यक्ष मतदान, जिसके जरिए एक क्षेत्र के सभी लोगों से एक प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए पूछा जाता है। 

(क) मताधिकार

(ख) जनमत-संग्रह 

(ग) संधि

(घ) मैत्री 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 80. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द उस स्थिति का सही वर्णन करता है, जब किसी अमूर्त विचार (जैसे-लालच, ईर्ष्या, स्वतंत्रता, मुक्ति) को किसी व्यक्ति या किसी चीज़ के जरिए इंगित किया जाता है। 

(क) रूपक

(ख) मताधिकार 

(ग) प्रिंट

(घ) संधि 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 81. ................की गतिविधियों और अभियानों ने उन फ्रेंच सेनाओं के लिए रास्ता तैयार किया, जो 1790 के दशक में हॉलैंड, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड और इटली के बड़े इलाके में घुसी। 

(क) जॉलवेराइन

(ख) जैकोबिन क्लबों 

(ग) फ्रांसीसी कोर्ट

(घ) रूढ़िवादी 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 82. 1804 की नागरिक संहिता (नेपोलियन की संहिता) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

(क) सामंती व्यवस्था को खत्म किया। 

(ख) किसानों को भू-दासत्व से मुक्ति दिलाई। 

(ग) गिल्ड्स पर नए प्रतिबंध लगाए।

(घ) उद्योगपतियों और उत्पादकों द्वारा मानक भार और माप का प्रयोग होने लगा। 

उत्तर- (ग)

 

प्रश्न 83. ................ और ................ के कारण 19वीं सदी के आरंभ में यूरोप में नए मध्य वर्ग का उदय हुआ। 

(क) औद्योगिक उत्पादन और व्यापार 

(ख) मताधिकार 

(ग) राजनीतिक समानता

(घ) बाजारों की स्वतंत्रता 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 84. रूढ़िवादी शासन 1815 का निम्नलिखित में से कौन-सा प्रमुख मुद्दा था, जिसकी उदारवादी राष्ट्रवादियों द्वारा आलोचना की गई थी? 

(क) निरंकुश शासकों के विशेषाधिकारों की समाप्ति 

(ख) प्रेस को नियंत्रित करने के लिए सैंसरशिप कानून 

(ग) चर्च का संरक्षण

(घ) निजी संपत्ति का संरक्षण 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 85. 1845 में ................ के बुनकरों ने ठेकेदारों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। 

(क) वेल्श

(ख) बाल्कान 

(ग) सिलेसिया

(घ) गलेसिया 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 86. वर्ष 1848 में लुई फिलिप के भागने के संबंध में जो घटनाएँ हुईं, उनमें से निम्नलिखित में से कौन-सी सत्य नहीं है ?

(क) राष्ट्रीय सभा ने एक गणतंत्र की घोषणा की। 

(ख) सभी महिलाओं को मताधिकार 

(ग) काम के अधिकार की गारंटी दी

(घ) रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय कारखाने प्रदान किए। 

उत्तर- (ख)

 

अभिकथन और तर्क पर आधारित प्रश्न

 

प्रश्न संख्या 87 से 98 तक के लिए दो कथन दिए गए हैं - 

एक को अभिकथन कहा गया (अ) और दूसरे को तर्क (ब) कहा गया है। 

नीचे दिए गए कोड्स (क), (ख), (ग) और (घ) में से इन प्रश्नों के सही उत्तर का चुनाव करें: 

(क) (अ) और (ब) दोनों सही हैं और (ब) अभिकथन की सही व्याख्या है। 

(ख) (अ) और (ब) दोनों सही हैं परंतु (ब) अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है। 

(ग) (अ) सही है परंतु (ब) गलत है।

(घ) (अ) गलत है परंतु (ब) सही है।

 

प्रश्न 87. अभिकथन (अ): नेपोलियन द्वारा जीते हुए इलाकों में स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली थीं।

तर्क (ब) : बढ़े हुए कर, सेंसरशिप आदि प्रशासनिक परिवर्तनों से मिले फायदों से कहीं ज्यादा नज़र आने लगे। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 88. अभिकथन (अ) : रूढ़िवादी विश्वास करते थे कि राज्य और समाज की स्थापित पारंपरिक संस्थाओं को बनाए रखना चाहिए।

तर्क (ब): रूढ़िवाद को बनाए रखने के लिए ज़ॉलवेराइन स्थापित किया गया। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 89. अभिकथन (अ): 1832 में कुस्तुनतुनिया की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

तर्क (ब) : इस संधि के अंतर्गत यूनान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता दी गई थी। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 90. अभिकथन (अ) : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच ‘एक्ट ऑफ यूनियन' पर हस्ताक्षर हुए थे।

तर्क (ब) : इस एक्ट का उद्देश्य नेपोलियन युद्धों के दौरान यूरोप में हुए परिवर्तनों को समाप्त करना था। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 91. अभिकथन (अ) : यूरोप में उन्नीसवीं सदी के शुरुआती दशकों में राष्ट्रीय एकता से संबंधित विचार उदारवाद से करीब से जुड़े थे।

तर्क (ब): 1834 में प्रशा की पहल पर एक शुल्क संघ जॉलवेराइन स्थापित किया गया। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 92. अभिकथन (अ): 1834 में प्रशा की पहल पर एक शुल्क संघ ज़ॉलवेराइन स्थापित किया गया।

तर्क (ब) : इसका मूल उद्देश्य राजतंत्र से संप्रभुता को नागरिकों के निकाय में तबदील करना था। उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 93. अभिकथन (अ): राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के साथ हुई।

तर्क (ब) : इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच ‘एक्ट ऑफ यूनियन' से यूनाइटेड किंग्डम का गठन हुआ। 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 94. अभिकथन (अ): नारी रूपकों का आविष्कार कलाकारों ने उन्नीसवीं सदी में किया।

तर्क (ब): ये राष्ट्र का प्रतीक थीं। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 95. अभिकथन (अ): 1815 में ब्रिटेन, रूस, प्रशा और ऑस्ट्रिया जैसी यूरोपीय शक्तियों के प्रतिनिधि वियना में मिले।

तर्क (ब) : यूरोपीय शक्तियाँ यूरोप के लिए एक समझौता तैयार करने के लिए मिले। 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 96. अभिकथन (अ): 1815 में स्थापित रूढ़िवादी राज्य लोकतांत्रिक थे।

तर्क (ब): वे आलोचना और असहमति बरदाशत नहीं कर सकते थे। 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 97. अभिकथन (अ): अधिकतर रूढ़िवादियों ने क्रांति से पहले के दौर के समाज में लौटने का प्रस्ताव रखा था।

तर्क (ब) : रूढ़िवादी मानते थे कि राज्य की पारंपरिक संस्थाएँ, जैसे-राजतंत्र, चर्च, सामाजिक ऊँच-नीच, संपत्ति और परिवार को बनाए रखना चाहिए। 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 98. अभिकथन (अ): 1871 के बाद यूरोप में गंभीर राष्ट्रवादी तनाव का स्रोत बाल्कान क्षेत्र था।

तर्क (ब) : बाल्कान क्षेत्र में रूमानी राष्ट्रवाद के विचारों के फैलने और ऑटोमन साम्राज्य के विघटन से स्थिति काफी विस्फोटक हो गई थी। 

उत्तर- (क)

 

 

नीचे दिए गए स्रोतों / उद्धरणों को ध्यान से पढ़ें और उसके नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दें: 

 

उद्धरण 1.

जॉलवेराइन का लक्ष्य जर्मन लोगों को आर्थिक रूप में एक राष्ट्र में बाँध देना है। वह राष्ट्र की आर्थिक हालत जितना बाहरी तरह से उसके हितों की रक्षा करके मज़बूत बनाएगा, उतना ही आंतरिक उत्पादकता को बढ़ा कर भी। उसे प्रांतीय हितों को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय भावना को जगाना और उठाना चाहिए। जर्मन लोग यह समझ गए हैं कि एक मुक्त आर्थिक व्यवस्था ही राष्ट्रीय भावनाओं के उत्पन्न होने का एकमात्र जरिया है।

 

प्रश्न 99. जैकोबिन क्लबों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?

(i) क्लब के सदस्यों द्वारा फ्रांसीसियों में एक सामूहिक पहचान की भावना पैदा की गई। 

(ii) उनकी गतिविधियों और अभियानों ने उन फ्रेंच सेनाओं के लिए रास्ता तैयार किया, जो 1790 के दशक में हॉलैंड, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड और इटली के बड़े इलाके में घुसी। 

(क) दोनों (i) और (ii)

(ख) केवल (i) 

(ग) केवल (ii)

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 100. ब्रिटिश राष्ट्र के निर्माण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?

(i) इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक्ट ऑफ यूनियन (1707) से यूनाइटेड किंग्डम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन' का गठन हुआ। 

(ii) 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया। एक नए 'ब्रितानी राष्ट्र' का निर्माण किया गया, जिस पर हावी आंग्ल-संस्कृति का प्रचार किया गया। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (ii) दोनों

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 101. 1815 में नेपोलियन की हार के बाद यूरोप में स्थापित रूढ़िवादी राज्य की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता सही है? 

(i) रूढ़िवादी मानते थे कि राज्य और समाज की स्थापित पारंपरिक संस्थाएँ, जैसे-राजतंत्र चर्च, सामाजिक ऊँच नीच, संपत्ति और परिवार को बनाए रखना चाहिए। 

(ii) अधिकतर रूढ़िवादी आधुनिकीकरण का समर्थन करते थे, क्योंकि उनका विश्वास था कि यह राजतंत्र जैसी पारंपरिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में सक्षम था। 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (ii) दोनों

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 102. 1815 की वियना की संधि के प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा गलत है ?

(क) 1815 की वियना संधि का मुख्य उद्देश्य उन बदलावों को खत्म करना था, जो यूरोप में हुए थे। (ख) फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हटाए गए बूढे वंश को सत्ता में बहाल किया गया और फ्रांस ने उन इलाकों को खो दिया, जिन पर कब्जा उसने नेपोलियन के अधीन किया गया। 

(ग) फ्रांस की सीमाओं पर कई राज्य कायम कर दिए गए ताकि भविष्य में फ्रांस विस्तार न कर सके। 

(घ) प्रशा को उसकी पश्चिमी सीमाओं पर महत्त्वपूर्ण नए इलाके दिए गए, जबकि ऑस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियंत्रण सौंपा गया। 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 103. 19वीं शताब्दी यूरोप की उदारवाद की विचारधारा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है ?

(i) आर्थिक क्षेत्र में, उदारवाद, बाज़ारों की मुक्ति और पूँजी के आवागमन पर राज्य द्वारा लगाए गए नियंत्रण को खत्म करने के पक्ष में था। 

(ii) कानून के समक्ष बराबरी का विचार सबके लिए मताधिकार के पक्ष में था।

(क) (i) और (ii) दोनों

(ख) केवल (i) (ग) केवल (ii)

(घ) न (i) और न (ii) 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 104. जॉलवेराइन का गठन ........... की पहल पर हुआ था। 

(क) इटली

(ख) प्रशा 

(ग) इंग्लैंड

(घ) फ्रांस 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 105. जॉलवेराइन का मूल उद्देश्य था

(क) राजनीतिक स्वतंत्रता

(ख) आर्थिक स्वतंत्रता 

(ग) सामाजिक स्वतंत्रता

(घ) इटली का एकीकरण 

उत्तर- (ख) 

 

प्रश्न 106. यह किसने कहा था कि "ज़ॉलवेराइन का लक्ष्य जर्मन लोगों को आर्थिक रूप में एक राष्ट्र में बाँध देना है"। 

(क) फ्रेडरिख

(ख) नेपोलियन 

(ग) ज्युसेपी मेत्सिनी

(घ) कैसर विलियम-I 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 107. जॉलवेराइन ने निम्नलिखित में से कौन-सा कदम उठाया था ?

(i) शुल्क अवरोधों को समाप्त करना 

(ii) मुद्राओं की संख्या कम करना 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (ii) दोनों

(घ) कोई भी नहीं 

उत्तर- (ग) 

 

उद्धरण 2.

यूरोप में 19वीं सदी के शुरुआती दशकों में राष्ट्रीय एकता से संबंधित विचार उदारवाद से करीब से जुड़े थे। उदारवाद याती Liberalism शब्द लातिन भाषा के मल liber पर आधारित है. जिसका अर्थ लिए उदारवाद का मतलब था-व्यक्ति के लिए आज़ादी और कानून के समक्ष सबकी बराबरी। राजनीतिक रूप से उदारवाद एक ऐसी सरकार पर जोर देता था, जो सहमति से बनी हो। फ्रांसीसी क्रांति के बाद से उदारवाद निरंकुश शासक और पादरीवर्ग के विशेषाधिकारों की समाप्ति संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार का पक्षधर था। 19 वीं सदी के उदारवादी निजी संपत्ति के स्वामित्व की अनिवार्यता पर भी बल देते थे। लेकिन यह जरूरी नहीं था कि कानून के समक्ष बराबरी का विचार सबके लिए मताधिकार के पक्ष में था। आप याद करें कि क्रांतिकारी फ्रांस उदारवादी प्रजातंत्र का पहला राजनीतिक प्रयोग था और वहाँ मत देने और चुने जाने का अधिकार केवल संपत्तिवान पुरुषों को ही हासिल था। 

 

प्रश्न 108. यूरोप में 19वीं सदी की राष्ट्रवाद की भावना के संदर्भ में कौन-सा विकल्प सत्य नहीं है ?

(i) सार्वभौमिक मताधिकार 

(ii) निरंकुश शासन का अंत 

(क) केवल (i)

(ख) केवल (ii) 

(ग) (i) और (ii) दोनों

(घ) कोई भी नहीं 

उत्तर- (क) 

 

प्रश्न 109. निम्नलिखित में से कौन-सा उदारवाद के संदर्भ में सही नहीं है? 

(क) कानून के समक्ष समानता

(ख) सरकार की सहमति 

(ग) व्यक्ति के लिए आज़ादी

(घ) नागरिकों को निजी संपत्ति का अधिकार नहीं होना चाहिए। 

उत्तर- (घ) 

 

प्रश्न 110. निम्नलिखित कौन-सा उदारवाद की विशेषताओं में से फ्रांसीसी क्रांति के लिए कौन-सा सही नहीं है ? 

(क) निरंकुश शासन का अंत

(ख) प्रतिनिधित्व सरकार 

(ग) एकीकृत अर्थव्यवस्था

(घ) पादरीवर्ग के विशेषाधिकारों की समाप्ति 

उत्तर- (ग) 

 

प्रश्न 111. कौन-सा देश उदारवादी लोकतंत्र का प्रणेता समझा जाता है? 

(क) इटली

(ख) फ्रांस 

(ग) जर्मनी

(घ) इंग्लैंड 

उत्तर- (ख)

 

प्रश्न 112. रूपक की पहचान करें

(क) जर्मेनिया 

(ख) मारीआनः 

(ग) विश्वव्यापी लोकतांत्रिक और सामाजिक गणतंत्र का सपना

(घ) ऊपर में से कोई नहीं 

उत्तर- (क)